JAMSHEDPUR-BREAKING : निर्दलीय विधायक सरयू राय की हुंकार... कहा जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा से ही लडूंगा चुनाव...


Publish Date: Sat, 21 Sep 2024 14:49 PM (IST)


 

जमशेदपुर : निर्दलीय विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को बारीडीह स्थित भाजमो के कार्यालय में पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा के नेताओं के साथ बैठक की. उन्होंने सभी को चुनावी गतिविधियां तेज करने का निर्देश दिया. इस दौरान सरयू राय ने कहा कि वह 2024 का विधानसभा चुनाव जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा से ही लड़ेंगे. सरयू राय ने कहा कि पिछले दिनों पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने झूठा आरोप लगाया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की शिकायत पर इंद्रानगर, कल्याण नगर के 150 मकानों को तोड़ने की नोटिस एनजीटी ने दी है. जब बस्तीवासियों के पक्ष में मुकदमा लड़ने का समय आया तो केवल वे ही एनजीटी गये. उनके वकील संजय उपाध्याय ने मजबूती के साथ एनजीटी में बस्तीवासियों का पक्ष रखा. डॉ अजय कुमार व अन्य नेता लापता रहे. अब उन्होंने झूठ फैलाने का कार्यक्रम समाप्त कर दिया है।



विधायक ने कहा कि मंत्री बन्ना गुप्ता आज जिस विभाग के मंत्री हैं, पूर्व की सरकार में वे उसी विभाग के मंत्री थे. अब वे मंत्री पद का दुरुपयोग कर उन पर विभाग में गड़बड़ी-भ्रष्टाचार का झूठा आरोप लगाने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं, लेकिन हर बार असफल हो रहे हैं. मुन्ना सिंह के मामले में जिस आदिवासी महिला से मारपीट हुई है, उसी महिला ने जून माह में कदमा के एक शख्स पर एफआइआर करायी थी, लेकिन उस मुकदमे पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. इस मामले में मंत्री बन्ना गुप्ता अनावश्यक हस्तक्षेप कर प्रशासन की कार्रवाई को बाधित कर रहे हैं।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.