Publish Date: Tue, 06 Jan 2026 10:27 AM (IST)
जमशेदपुर : शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। 24 घंटे के भीतर दूसरी बार चापड़ से हमला की घटना ने पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला सिदगोड़ा थाना क्षेत्र का है, जहां सोमवार की रात करीब 8 बजे एग्रिको सिग्नल के समीप एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोलमुरी थाना क्षेत्र के मथुरा बागान निवासी चंदन अपने कुछ दोस्तों के साथ मोमोज खाने एग्रिको सिग्नल पहुंचे थे। इसी दौरान वहां पहले से चल रहे आपसी विवाद को शांत कराने के लिए चंदन आगे बढ़ा, लेकिन विवाद ने अचानक खतरनाक रूप ले लिया।
देखते ही देखते झगड़े में शामिल कुछ असामाजिक तत्वों ने चंदन को निशाना बनाते हुए चापड़ से हमला कर दिया। वार चंदन के दाहिने हाथ पर लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घायल अवस्था में दोस्तों ने चंदन को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) रेफर कर दिया गया। फिलहाल रोशन का इलाज टीएमएच में जारी है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई......
घटना की सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवकों की निशानदेही पर एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर थाना लाया, जहां उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क और हमले के पीछे की वजह खंगालने में जुटी है।
बड़ा सवाल.......
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर गोलमुरी मथुरा बागान निवासी चंदन को बदमाशों ने निशाना क्यों बनाया ? और जब शहर में 24 घंटे के भीतर दूसरी बार चापड़ से हमला हुआ है, तो क्या अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है?
लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने आम लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है, वहीं पुलिस प्रशासन के सामने कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
खबर पर नजर बनी हुई है…
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.