Publish Date: Tue, 10 Feb 2026 11:37 AM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर-1 बी स्थित बीएड कॉलेज के पास सोमवार रात नशे को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया गया. इस घटना में राहुल यादव गंभीर रूप से घायल हो गया. हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राहुल यादव अपने कुछ साथियों के साथ बीएड कॉलेज के समीप स्थित एक मैदान में नशे का सेवन कर रहा था. इसी दौरान उसका धनंजय गोराई उर्फ बन्ना से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद देखते-ही-देखते मारपीट में बदल गया. आरोप है कि धनंजय ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर राहुल की पिटाई शुरू कर दी और इसी क्रम में उस पर चापड़ से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. चापड़ का वार राहुल की गर्दन पर किया गया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
घटना के बाद राहुल के साथी उसे तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए (टीएमएच) रेफर कर दिया गया. टीएमएच में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त मैदान में आए दिन नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है. नशा सेवन के कारण अक्सर यहां मारपीट और हंगामे की स्थिति बनती रहती है. लोगों ने बताया कि इस संबंध में कई बार थाना में शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.