JAMSHEDPUR-BREAKING : सड़क निर्माण कार्य में लगे ठेकाकर्मी की मौत, तीन गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस, पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Tue, 18 Nov 2025 10:26 AM (IST)


 

जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा के पास एनएच पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान ठेकाकर्मी प्रताप सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मृतक के तीन सहकर्मियों जसकरण सिंह, विशाल और असर्प्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के भांजा के बयान के आधार पर तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि यह घटना तीन दिन पुरानी है।

कैसे हुई पूरी घटना....?

जानकारी के मुताबिक, प्रताप सिंह सड़क चौड़ीकरण कार्य में अपने रिश्तेदारों और भाइयों के साथ काम करता था। शनिवार को वह मजदूर क्रेन की मदद से लोहे की प्लेटें लगाने का काम कर रहा था। साइट फोरमैन रंजीत सिंह ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली थी कि एक प्लेट लग चुकी है और दूसरी लगाने की तैयारी चल रही है।

उन्होंने सभी मजदूरों को एहतियात बरतने की सलाह दी थी। लेकिन दोबारा फोन करने पर कॉल रिसीव नहीं हुआ। कुछ देर बाद कॉल बैक आया और बताया गया कि प्रताप सिंह के साथ मारपीट हुई है और उसे अस्पताल ले जाया गया है।

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत....

गंभीर रूप से घायल प्रताप सिंह को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हाउस के शीतगृह में रखा गया है। प्रताप सिंह पंजाब का रहने वाला था और उसके परिजन आज।जमशेदपुर पहुंचने वाले हैं, जिसके बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

मारपीट क्यों हुई ? वजह साफ नहीं.....

घटना की असली वजह का पता अभी तक नहीं चल पाया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही घटनास्थल की जांच और मजदूरों के बयान के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।

पुलिस का बयान....

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि—
“मामले की जांच तेजी से चल रही है। तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा।”

यह मामला सड़क निर्माण के दौरान सुरक्षा, अनुशासन और मजदूरों के बीच आपसी विवाद जैसे गंभीर सवाल खड़े करता है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.