Publish Date: Tue, 09 Sep 2025 08:29 AM (IST)
जमशेदपुर : रंगदारी नहीं देने पर स्थानीय व्यापारी कान्त कुमार सिन्हा के खिलाफ उनके मालवाहक वाहन का शीशा तोड़ने की घटना उजागर हुई है। कान्त कुमार, निवासी शोखी कॉलोनी, लकड़ी टाल के समीप मनीफीट, टेल्को, ने पुलिस कंट्रोल रूम में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पड़ोस में रहने वाले ऋषभ गुप्ता, राहुल गुप्ता, रोहन गुप्ता, उनके पिता राम प्रकाश गुप्ता, प्रकाश कुमार ठाकुर एवं अन्य साथियों ने उनसे रंगदारी के तौर पर प्रतिमाह ₹20,000 देने की मांग की थी। उन्होंने रंगदारी देने से साफ इंकार कर दिया।
कान्त कुमार ने अपने आवेदन में उल्लेख किया कि लगभग 15-20 दिन पूर्व से ही उक्त व्यक्ति उन्हें धमकी दे रहे थे कि यदि रंगदारी नहीं दी गई तो बहुत बुरा अंजाम भुगतना पड़ेगा। उन्होंने इस धमकी को नजरअंदाज किया। इसके परिणामस्वरूप दिनांक 05 सितंबर 2025 की रात लगभग 9 बजे, जब उन्होंने अपने गोडाउन को बंद कर अपने घर चले गए थे, तब उनके ड्राइवर ने मालवाहक बोलेरो मैक्स पिकअप (निबंधन संख्या JH 05 DK 9482) को गोडाउन के सामने खड़ा किया था। अगले दिन सुबह करीब 7 बजे उन्होंने पाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने वाहन का आगे का शीशा तोड़ दिया था। इस पर उन्होंने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम (100 नंबर) में कॉल करके सूचना दी। मौके पर पहुंची पीसीआर वैन की टीम ने जाँच कर स्थिति दर्ज की।
वहीं, घटना की पुनरावृत्ति 06 सितंबर 2025 की रात फिर से हुई। उसी प्रकार से वाहन के आगे शीशा को तोड़ दिया गया। कान्त कुमार ने पुलिस से अनुरोध किया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले ने स्थानीय व्यापारियों एवं आम नागरिकों में भी चिंता का माहौल उत्पन्न कर दिया है।
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.