Publish Date: Sun, 17 Aug 2025 19:15 PM (IST)
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के बिरसानगर थाना क्षेत्र में रिश्तेदारी के विवाद ने एक दर्दनाक हत्या का रूप ले लिया। वादी प्रकाश महतो (उम्र 40 वर्ष, पिता नरु महतो, निवासी बिरसानगर जोन संख्या 11) ने 15 अगस्त 2025 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उनके छोटे भाई कृष्णा महतो (उम्र 31 वर्ष) का अपहरण कर हत्या की नीयत से ले जाया गया है। इस मामले में बिरसानगर थाना कांड संख्या 67/25, धारा 104(1)/3(5) बी.एन.एस. 2023 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था. अगले ही दिन 16 अगस्त को पुलिस ने जांच के क्रम में जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम चतरो स्थित स्वर्णरेखा नदी से कृष्णा महतो का शव बरामद किया। शव की हालत देखकर साफ हो गया कि उसकी हत्या की गई थी।
छापामारी के बाद पुलिस ने कांड में संलिप्त मुख्य आरोपी राजेश महतो (पिता रायिमल महतो, निवासी जोन संख्या 11, गणेश मंदिर के समीप) और उसके साथी मुकेश मुर्मू (पिता बुधराम मुर्मू, निवासी जोन संख्या 9, शिव मिलन होटल के पास) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया। उन्होंने स्वीकार किया कि कृष्णा महतो का अपहरण कर हाथ-पैर और मुंह बांधकर बिरसानगर थाना अंतर्गत लुपुंगडीह पुल से नीचे नदी में फेंका गया था।
आरोपियों ने यह भी खुलासा किया कि इस वारदात में उनका एक और साथी आसिफ अंसारी (उम्र 29 वर्ष, पिता मोहम्मद रहिश, निवासी मखदुमपुर, थाना परसुडीह) भी शामिल था, जिसने हाथ और मुंह बांधने में मदद की। पुलिस जांच में यह सनसनीखेज कारण भी सामने आया कि मृतक कृष्णा महतो ने अपने दूर के चाचा लगने वाले राजेश महतो की पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह राजेश पर दबाव बना रहा था कि उसकी पत्नी को कृष्णा के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करे। इस ब्लैकमेलिंग से तंग आकर राजेश ने अपने साथी मुकेश और आसिफ के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया।
बिरसानगर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में संलिप्त सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग रिश्तेदारी में पनपे इस घिनौने अपराध से स्तब्ध हैं।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.