Publish Date: Sun, 04 Jan 2026 22:10 PM (IST)
जमशेदपुर। टेल्को थाना क्षेत्र में रविवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अज्ञात अपराधियों ने चापड़ से दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक लापता बताया जा रहा है, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लापता युवक की पहचान मोहम्मद सोहेल किल्लाहाल के रूप में हुई है, जो टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत खजांची मोहल्ला का निवासी बताया जा रहा है। वहीं, हमले में गंभीर रूप से घायल युवक अब्दुल सूफियान, बाबू प्लॉट के समीप का रहने वाला है।
अचानक किया गया चापड़ से हमला.....
स्थानीय लोगों के अनुसार, अज्ञात अपराधियों ने अचानक चापड़ से हमला कर दिया। इस दौरान मोहम्मद सोहेल लापता हो गया, जबकि अब्दुल सूफियान गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को बचाने का प्रयास किया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
एमजीएम अस्पताल में चल रहा इलाज.....
घायल अब्दुल सूफियान को गंभीर अवस्था में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और उसे गहन निगरानी में रखा गया है।
पुलिस जांच में जुटी.....
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य बरामद किए हैं। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। लापता युवक की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.