JAMSHEDPUR : जुगसलाई में लॉटरी और जुए का काला कारोबार चरम पर.... आखिर किसके इशारे पर फल फूल रहा है यह कारोबार...


Publish Date: Fri, 14 Feb 2025 17:46 PM (IST)


 

जमशेदपुर : नाम गुप्त रखने के शर्त पर एक समाजसेवी ने हमारे चैनल को एक वीडियो उपलब्ध कराया है. वीडियो देने वाले शख्स ने दावा किया है कि जुगसलाई इलाके में खुलेआम लॉटरी का धंधा फल फूल रहा है. रोज़ाना सैकड़ों लोग इस अवैध कारोबार के शिकार हो रहे हैं और अपनी मेहनत की कमाई गंवा रहे हैं।

लोगों की ज़िंदगी बर्बाद कर रहा यह अवैध धंधा....

लॉटरी और जुए की लत के कारण कई परिवार तबाह हो चुके हैं। लोग ज्यादा पैसा कमाने के लालच में अपनी पूरी जमापूंजी गंवा बैठते हैं. खासकर बेरोज़गार युवक, मजदूर और निम्न आयवर्ग के लोग इस जाल में फंसकर अपनी आर्थिक स्थिति खराब कर रहे हैं। कई मामलों में तो लोग कर्ज़ के बोझ तले दबकर आत्महत्या तक करने को मजबूर हो जाते हैं।


प्रशासन कब दिखाएगा सख्ती...?

अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर कब तक चुप रहता है. क्या पुलिस और प्रशासन लॉटरी और जुए के इस काले खेल को जड़ से खत्म कर पाएंगे, या फिर यह धंधा यूं ही बेरोकटोक चलता रहेगा? जमशेदपुर के लोग अब उम्मीद लगाए बैठे हैं कि प्रशासन इस पर जल्द ही कोई सख्त कदम उठाएगा और शहर को इस अवैध कारोबार से मुक्त करेगा।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.