Publish Date: Thu, 29 May 2025 10:36 AM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर महानगर भाजपा के पुराने नेता कौस्तव राय सन्नी ने अपने सारे पदों से इस्तीफा दे दिया. जमशेदपुर महानगर भाजपा अध्यक्ष को लिखे गए पत्र में श्री राय ने कहा है कि वे वर्ष 2002 से संगठन में कार्य कर रहे है. कई वरिष्ठ नेता, जो भाजपा जमाशेदपुर महानगर के अध्यक्ष रह चुके, उनके साथ भी कार्य करने का अवसर मिला. संगठन द्वारा दिए गए जिम्मेदारी को हमेशा निष्ठापूर्वक निभाने का प्रयास किया परंतु जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के कार्यकाल मे उनकी कार्यशैली से आहत होकर उपेक्षित महसूस कर रहे है और जिला उपाध्यक्ष द्वारा दूरभाष के माध्यम से मारने पीटने की धमकी से काफ़ी आहत हूं. पिछले 23 वर्षो से ऐसा कभी नहीं हुआ बल्कि आपने कार्यशैली से हमेशा सम्मान प्राप्त किया।
जिला अध्यक्ष की कार्यशैली व निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज करना, जात पात और क्षेत्रवाद करने के रवैये से स्पष्ट साबित हो रहा है, कि भाजपा के निष्ठावन कार्यकर्त्ता आज क्षेत्रीय पार्टी का दामन थाम रहे है, वो भी गृह मंडल क्षेत्र मे, जो संगठन के हित मे नहीं है. इससे संगठन को सम्पूर्ण जमशेदपुर महानगर मे हानि पहुँच रहा है. सरकारी और प्रशासनिक विफलताओं पर अध्यक्ष की रहस्यमय चुपी पार्टी को हानि पहुंचा रही है. क्षेत्रीय पार्टी और भाजपा के जो लुका छुपी का खेल आपके द्वारा खेला जा रहा है इससे पार्टी को लगातार हानि पहुंच रही हैं. कौस्तव रॉय सन्नी ने कहा है कि भाजपा का वे आजीवन सिपाही है और अंतिम सांस चलने तक रहेंगे. उन्होंने कहा है कि वे जियेंगे भी तो कमल फूल के लिए और मरेंगे भी तो कमल फूल के लिए क्योंकि भाजपा उनका परिवार है और वे भाजपाई हैं, इसलिए मैं एक आम कार्यकर्त्ता के तौर पर संगठन के हित में रात दिन कार्य करता रहूंगा।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.