JAMSHEDPUR : बिष्टुपुर पुलिस ने बाइक पर कट्टा लहरा रहे युवक को किया गिरफ्तार


Publish Date: Sun, 16 Mar 2025 18:49 PM (IST)


 

जमशेदपुर : बिष्टुपुर पुलिस ने बाइक पर कट्टा लहरा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है. यह युवक सोनारी के कुम्हारपाड़ा, ग्वाला बस्ती का निवासी मनोज यादव है. पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा, एक कारतूस और उसकी बाइक जब्त की है. डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मामले की जानकारी दी।


15 मार्च की रात लगभग 9:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि धतकीडीह बी ब्लॉक एरिया में एक युवक बाइक पर घूम रहा है और तमंचा लहरा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने एक छापामारी टीम का गठन किया और मौके पर पहुंची. पुलिस टीम ने देखा कि एक युवक बाइक पर तमंचा लहरा रहा था और जैसे ही उसने पुलिस को देखा, वह भागने लगा. पुलिस टीम ने उसका पीछा किया, और सीएच एरिया में श्री श्री हनुमान मंदिर के सामने युवक की बाइक डिवाइडर से टकरा गई।


युवक गिरकर घायल हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली और उसके पास से एक देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे जेल भेज दिया।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.