JAMSHEDPUR : बाइक सवार स्कूली छात्र ने चार स्कूली छात्राओं को मारी जोरदार टक्टर... चारों स्कूली छात्राएं घायल.... एमजीएम में चल रहा इलाज... धक्का मारने वाला एक छात्र पकड़ाया... दूसरा फरार....


Publish Date: Wed, 05 Feb 2025 11:58 AM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना के मुख्य
सड़क पर बुधवार सुबह एक स्कूली छात्र ने बाइक से स्टंट करने के दौरान स्कूल जा रही चार छात्राओं को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में चारों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई. सभी का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. घायल छात्राएं सीतारामडेरा आदिवासी उच्च विद्यालय में पढ़ती हैं. घायलों में ग्वाला बस्ती निवासी और कक्षा 8 वीं की छात्रा प्रिया कुमारी व 11वीं की छात्रा अष्टमी कुमारी, बिरसानगर जोन नंबर 8 की रहने वाली कक्षा 8 वीं की छात्रा शालू कुमारी और बाबूडीह ग्वाला बस्ती की रहने वाली कक्षा 11 वीं की छात्रा रश्मि कुमारी शामिल है।


रश्मि कुमारी का एक हाथ और पैर टूट गया है, जबकि अन्य छात्राओं को सिर, हाथ, पैर के अन्य हिस्सों में चोट आई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आदिवासी उच्च विद्यालय के ही कक्षा 9 का एक छात्र अपने एक साथी (बस्ती के युवक ) के साथ सड़क पर रैश ड्राइविंग कर रहा रहा था जिससे यह घटना घटी।

इसी दौरान स्कूल जा रही छात्राओं को उसने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्राएं दूर जा गिरी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल सभी का एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना के बाद एक आरोपी मौके से फरार हो गया. वहीं आरोपी छात्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और थाना में रखकर पूछताछ कर रही है।



इधर घटना की जानकारी मिलने पर घायल छात्राओं के परिजन और स्कूल के प्राचार्य व शिक्षक अस्पताल पहुंचे और घायल छात्रों का हाल-चाल जाना. घायल छात्रा शालू कुमारी के पिता मनोरंजन रविदास ने बताया कि रोज की तरह उनकी बेटी।स्कूल के लिए निकली थी, एग्रीको में ऑटो से उतरने के बाद वह अपनी सहेलियों के साथ स्कूल की ओर जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में उसे बाइक सवार स्कूली छात्र ने टक्कर मार दी. जानकारी मिलने के बाद वह ड्यूटी छोड़कर अस्पताल पहुंचे हैं।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.