JAMSHEDPUR : चांडिल में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मजदूर की मौत... दो युवक घायल...


Publish Date: Sun, 16 Mar 2025 18:50 PM (IST)


 

जमशेदपुर : एनएच 33 पर चांडिल थाना क्षेत्र के शहरबेड़ा मोड़ के पास रविवार की दोपहर को हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसपर सवार मृतक के पुत्र व पड़ोसी युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा चिड़का टोला कदमडीह के रहने वाले थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस से तीनों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने इलाज के क्रम में रवि महतो (52) को मृत घोषित कर दिया। जबकि उनका पुत्र राजीव महतो एवं पड़ोसी सुरेश का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।


इधर, घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे। मृतक के दामाद ने बताया कि तीनों एक ही बाइक से डोबो होते हुए चिलगु साप्ताहिक हाट जा रहे थे, तभी सामने से आ रही ट्रेलर ने उन्हें शहरबेड़ा के पास टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने ट्रेलर और उसके चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। फिलहाल चालक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना के बाद से परिवार के सदस्यों का हाल बेहाल है। बताते हैं कि रवि महतो अपनी पत्नी व बेटा -बहू के साथ सरायकेला-खरसावां जिले के डोबो गांव में रहकर एक ईंट भट्टा में मजदूरी करते थे। उनके बड़े बेटे की मृत्यु करीब 3 साल पहले हो चुकी है और बहू अपनी एकमात्र बेटी के साथ धादकीडीह स्थित मायके में रहती है। सुरेश मुदी अपनी पत्नी के साथ रहकर मजदूरी करते हैं और उसके माता-पिता बोड़ाम के ही कांकीडीह स्थित एक ईंट भट्टा में मजदूरी करते हैं। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.