Publish Date: Thu, 18 Sep 2025 18:00 PM (IST)
जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र में वर्धमान ज्वेलर्स में हुई डकैती की घटना का पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम को मिली गुप्त सूचना और तकनीकी शाखा से मिले इनपुट के आधार पर गठित एसआईटी टीम ने छापामारी कर तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमश एक अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्य हैं। यह गिरोह झारखंड के अलावा, बिहार और छत्तीसगढ़ में डकैती की घटनाओं को अंजाम देता है। वर्धमान ज्वेलर्स में घटी इस घटना में नौ बदमाश शामिल थे। इनमें से तीन पकड़ लिए गए हैं। बाकी अन्य छह बदमाशों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में विष्णु शंकर राय, सौरभ मेहता उर्फ सोनू और सुरज कुमार शामिल हैं। विष्णु शंकर राय बिहार के आरा जिले के नेवादा थाना क्षेत्र विष्णु नगर बैंक कॉलोनी का रहने वाला है। सौरभ मेहता झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के नदियाइन गांव का रहने वाला है। सूरज कुमार पलामू के हरिहरगंज का रहने वाला है। पुलिस ने इनके ठिकानों से देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस, एक हुंडई अलकाजार कार, दो पल्सर बाइक, तीन स्मार्टफोन और दो की-पैड फोन बरामद किए हैं।
यह जानकारी सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने एसएसपी ऑफिस में प्रेस कांफ्रेंस में दी है। उन्होंने बताया कि तीन सितंबर को सोनारी के गुदड़ी मार्केट के पास वर्धमान ज्वैलर्स में डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना में डकैत पांच सोने की चेन लूट कर ले गए थे। इसकी कीमत पांच लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है।
पुलिस ने जमशेदपुर से लेकर पलामू तक 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। इसके जरिए पता चला के किसी बड़े गिरोह ने डकैती की इस घटना को अंजाम दिया है। पता चला इस घटना में विष्णु शंकर राय शामिल है। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम बिहार भेजी गई। आरा में कई संदिग्ध इलाकों में दबिश डालने के बाद पुलिस ने आरोपी विष्णु शंकर को भोजपुर से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पता चला कि घटना को अंजाम देने में उसके साथ सौरभ मेहता और सूरज कुमार भी शामिल था। यह दोनों पलामू जिले के रहने वाले हैं। इसके बाद पुलिस ने रेड कर औरंगाबाद से सौरभ मेहता को गिरफ्तार किया गया। सूरज पलामू के हरिहरगंज से दबोचा गया।
सिटी एसपी ने बताया कि घटना वाले दिन वर्धमान ज्वैलर्स में डकैती डालने के लिए छह बदमाश दो बाइक से पहुंचे थे। चार पहिया वाहन पर तीन बदमाश सड़क पर आगे इनका इंतजार कर रहे थे। बदमाशों का प्लान था कि डकैती की घटना को अंजाम देने के बाद जब छह बदमाश निकलेंगे तो बाइक को कहीं ठिकाने लगा देंगे। इसके बाद सभी लोग कार से निकल भागेंगे। इस गिरोह ने सात सितंबर को रामगढ़ में भी एक ज्वैलर्स के यहां लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसके अलावा, छत्तीसगढ़ में दो घटनाओं में इस गिरोह का हाथ रहा है। बिहार में इस गिरोह ने कई घटनाएं अंजाम दी हैं। यह गिरोह खास तौर से ज्वैलर्स शॉप को ही निशाना बनाता है। पूछताछ में पता चला है कि गिरोह सोनारी के वर्धमान ज्वैलर्स में 30 सितंबर को ही डकैती डालने का प्लान बनाए हुए था। मगर, उस दिन इनकी एक बाइक खराब हो जाने की वजह से घटना टल गई थी। सिटी एसपी ने बताया कि अन्य बदमाशों के पकड़े जाने के बाद लूटी गई सोने की चेन और कुछ और हथियार बरामद होने की संभावना है।
जांच के दौरान आरोपियों ने सोनारी बाजार स्थित वर्धमान ज्वेलर्स में लूट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। पूछताछ में यह भी सामने आया कि घटना के पीछे अंतरराज्यीय आपराधिक गिरोह सक्रिय था। पुलिस अभी अन्य फरार अपराधियों की तलाश में जुटी है।
गिरफ्तारी के बाद विष्णु शंकर की निशानदेही पर डोबो पुल के पास झाड़ियों से एक देशी पिस्टल भी बरामद किया गया। इसके अलावा, इनके पास से एक हुंडई कार, दो पल्सर बाइक, तीन स्मार्ट फोन और दो कीपैड फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार यह पूरा गिरोह झारखंड और बिहार के कई जिलों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता रहा है।
SIT टीम का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक मनोज ठाकुर और सन्नी वर्धन ने किया। उनके साथ सोनारी थाना प्रभारी मधुसूदन डे, साइबर थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद, जांच अधिकारी धनंजय कुमार सिंह समेत तकनीकी शाखा की टीम शामिल रही।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.