Publish Date: Sat, 04 Jul 2026 11:28 AM (IST)
जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही और पूछताछ में मोटरसाइकिल चोरी का मामला उजागर हुआ। पुलिस ने चोरी की बाइक जब्त कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, 2-3 जुलाई की रात सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में नियमित गश्ती एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान थाना के समीप मुख्य सड़क पर बिना नंबर प्लेट की एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन सशस्त्र बल की मदद से उन्हें घेरकर पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान रोहित सिंह (29), निवासी टुइलाडुंगरी, गोलमुरी तथा गोल्डी सिंह (26), निवासी टुइलाडुंगरी, वर्तमान पता घोड़ा चौक, जुगसलाई के रूप में बताई। जब पुलिस ने मोटरसाइकिल के कागजात मांगे तो दोनों कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
गहन पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मई महीने के पहले सप्ताह में टिनप्लेट गेट के पास से उक्त मोटरसाइकिल चोरी की थी। इसके बाद इंजन एवं चेसिस नंबर की जांच में पुष्टि हुई कि बरामद बाइक 7 मई 2026 को टिनप्लेट गेट के पास से चोरी हुई थी, जिसके संबंध में सिदगोड़ा थाना कांड संख्या 92/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है. पुलिस ने चोरी की काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
दोनों आरोपियों का रहा है आपराधिक रिकॉर्ड......
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी रोहित सिंह के खिलाफ वर्ष 2023 में गोलमुरी थाना में चोरी का मामला दर्ज है। वहीं गोल्डी सिंह पर भी गोलमुरी थाना में चोरी से संबंधित आपराधिक मामला पहले से दर्ज है। दोनों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और अन्य मामलों में भी उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।
इनकी टीम ने की कार्रवाई......
पूरे अभियान का नेतृत्व सिदगोड़ा थाना के सह थाना प्रभारी मो. फैज अहमद ने किया। छापेमारी दल में राजू लाल स्वांसी, संजय कुमार मांझी, तुरिया भेंगरा, आरक्षी इकराम अंसारी एवं भरत सिंह यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.