JAMSHEDPUR : जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता, तीन स्नैचर गिरफ्तार; लोडेड पिस्तौल, कारतूस व लूटा गया सामान बरामद


Publish Date: Wed, 05 Aug 2026 10:30 AM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने शहर में लगातार बढ़ रही चेन स्नैचिंग की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर स्नैचरों को गिरफ्तार किया है। उलीडीह थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीनों आरोपितों को दबोच लिया। उनके कब्जे से एक लोडेड पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, सोने की चेन, चार मोबाइल फोन तथा 40 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) ललित कुमार मीणा ने मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बादल कुमार मोहंती उर्फ बादल, हरप्रीत सिंह उर्फ ऋतिक तथा राजा बनर्जी उर्फ बड़ा चेला के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में तीनों का संबंध हाल के चेन स्नैचिंग मामलों से सामने आया है।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपितों तक पहुंची पुलिस....

सिटी एसपी ने बताया कि एक अगस्त की सुबह उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर-1 में टहल रही एक बुजुर्ग महिला से सोने की चेन छीन ली गई थी। पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस आरोपितों तक पहुंचने में सफल रही। जांच में सामने आया कि महिला से चेन छीनने की वारदात को बादल कुमार मोहंती ने अंजाम दिया था।

बड़ी वारदात की तैयारी में थे अपराधी.....

पुलिस को सूचना मिली थी कि तीनों आरोपित वसुंधरा एस्टेट के समीप स्वर्णरेखा परियोजना के एक जर्जर क्वार्टर में छिपे हुए हैं और किसी बड़ी आपराधिक घटना की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर उलीडीह पुलिस ने तत्काल छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। तलाशी के दौरान उनके पास से एक लोडेड पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, लूटी गई सोने की चेन, चार मोबाइल फोन और 40 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।

शहर में सक्रिय स्नैचिंग गिरोह पर पुलिस की कार्रवाई.....

पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपितों की गिरफ्तारी से शहर में सक्रिय स्नैचिंग गिरोह पर प्रभावी अंकुश लगेगा। हाल के दिनों में महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नैचिंग की कई घटनाएं सामने आई थीं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल था। पुलिस अब आरोपितों के आपराधिक इतिहास, गिरोह के अन्य सदस्यों और अन्य लंबित मामलों में उनकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है. पुलिस ने दावा किया है कि मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच जारी है तथा शहर में अपराध पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.