Publish Date: Tue, 03 Mar 2026 11:16 AM (IST)
जमशेदपुर : शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा प्रशासनिक एक्शन सामने आया है। जुगसलाई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बैजनाथ कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई डीआईजी के निर्देश पर एसएसपी द्वारा की गई है।
जानिए क्या है पूरा मामला?.....
सूत्रों के अनुसार, कुख्यात अपराधी मनीष सिंह द्वारा जुगसलाई थाना क्षेत्र के कुछ व्यापारियों और ठेकेदारों से डराकर-धमकाकर रंगदारी मांगे जाने की शिकायत मिली थी। इस संबंध में स्थानीय कारोबारियों ने थाना प्रभारी को जानकारी भी दी, लेकिन आरोप है कि मामले में कोई ठोस और प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
मामला बढ़ता देख एसएसपी को खुद हस्तक्षेप करना पड़ा और अपराधी के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बावजूद इसके, थाना स्तर पर गिरफ्तारी या कड़ी कार्रवाई नहीं होने से पुलिस महकमे में हलचल मच गई।
संदेह के घेरे में कार्यशैली......
डीआईजी के सस्पेंशन ऑर्डर में स्पष्ट कहा गया है कि थाना प्रभारी की कार्यशैली संदिग्ध रही, कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरती गई और कुख्यात अपराधियों के प्रति ढुलमुल रवैया अपनाया गया। इससे क्षेत्र के व्यापारी और ठेकेदार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे थे और जनप्रतिनिधियों के बीच पुलिस की छवि भी धूमिल हो रही थी।
नया थाना प्रभारी कौन?......
इंस्पेक्टर बैजनाथ कुमार की जगह पटमदा के इंस्पेक्टर गुलाम रब्बानी को जुगसलाई थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। उनसे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सख्ती से लागू करने और अपराध पर लगाम कसने की उम्मीद जताई जा रही है।
आगे क्या?......
निलंबन के साथ ही बैजनाथ कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। फिलहाल उन्हें जीवनयापन भत्ता पर निलंबित रखा गया है. शहर में इस कार्रवाई को पुलिस महकमे का बड़ा और सख्त संदेश माना जा रहा है—अपराधियों पर ढिलाई अब नहीं चलेगी!
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.