JAMSHEDPUR : बड़ा हादसा टला, एमजीएम अस्पताल के पास सड़क धंसी, मानगो-साकची रोड पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल


Publish Date: Thu, 03 Jul 2025 19:07 PM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के छायानगर इलाके में गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे तेज बारिश के बाद एमजीएम अस्पताल के पास टाटा स्टील यूआइएसएल (Tata Steel UISL) द्वारा निर्मित सड़क अचानक धंस गई। सड़क धंसने से अंदर गहरा गड‍ढा हो गया। वह तो गनीमत रही कि कोई वाहन इस गड‍ढे के ऊपर से नहीं गुजरा वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क धंसने के ठीक पहले एक तेज रफ्तार कार उस जगह से होकर गुजरी। यदि कार कुछ क्षण बाद वहां से गुजरती, तो बड़ा हादसा हो जाता। धंसी हुई सड़क के नीचे गहरा गड्ढा बन गया है, जिससे राहगीरों और वाहनों के लिए खतरा बना हुआ है।

हैरानी की बात यह है कि जहां सड़क धंसी है, वहां कोई सीवर लाइन या अंडरग्राउंड पाइपलाइन नहीं है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह पूरी तरह से सड़क निर्माण में हुई लापरवाही और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का नतीजा है। उन्होंने बताया कि जब सड़क का निर्माण हो रहा था, तब भी उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को इसकी गुणवत्ता को लेकर शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।


इलाके के सूरज कुमार ने मांग की है कि जिला प्रशासन को इस मामले की उच्चस्तरीय जांच करानी चाहिए ताकि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जा सके। घटना की सूचना मिलने के बाद भी काफी देर तक टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। इससे लोगों में नाराजगी है।

इस बारे में टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारी राकेश पांडेय ने बताया, “मामले की शिकायत मिली है। जांच की जा रही है कि ऐसा क्यों हुआ है। सड़क की मरम्मत की तैयारी चल रही है।” फिलहाल स्थानीय निवासियों ने गड्ढे के आसपास अवरोधक लगाकर लोगों को सतर्क किया है ताकि कोई अनहोनी न हो।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.