Publish Date: Wed, 21 Oct 2026 12:30 PM (IST)
जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र की सिद्धू-कान्हू बस्ती में बुधवार सुबह एक ऑटो चालक पर धारदार चापड़ से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल की पहचान गणेश राव के रूप में हुई है। पीड़ित का आरोप है कि पहले फोन पर गाली-गलौज की गई और फिर घर पहुंचकर उन पर हमला कर दिया गया। घटना में उनके गर्दन, पेट, कमर और सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं।
गणेश राव के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे उनकी पत्नी रेशमा के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया। आरोप है कि फोन करने वाले ने गाली-गलौज की। बाद में गणेश राव ने बात की तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। उन्होंने इस मामले में अमन बहरा, मोहम्मद बशीर और शिपु पर आरोप लगाए हैं. पीड़ित का कहना है कि सुबह करीब 8 बजे उक्त लोग उनके घर पहुंचे और दरवाजा पीटने लगे। दरवाजा खोलते ही गाली-गलौज शुरू हो गई और फिर धारदार चापड़ से हमला कर दिया गया। अचानक हुए हमले में वह घायल हो गए।
परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता......
घटना के बाद गणेश राव और उनका परिवार दहशत में है। पीड़ित ने अपनी और परिवार की जान को खतरा बताते हुए प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
*फिलहाल, घटना और लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच से संबंधित आधिकारिक पक्ष की पुष्टि होने पर मामले की स्थिति और स्पष्ट होगी।*
BEEAKING : आदित्यपुर फूड स्ट्रीट हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल... सभी आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
23 Oct 2026
बागबेड़ा में ज्वेलरी दुकान की पिछली दीवार तोड़कर पांच लाख की चोरी का दावा.... दो किलो से अधिक चांदी के आभूषण ले उड़े चोर, सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए
20 Oct 2026
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.