JAMSHEDPUR : अपहरण व जानलेवा हमले के पीड़ित के घर फिर हमला, केस वापस लेने की धमकी का आरोप; कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस पर उठे सवाल..


Publish Date: Thu, 16 Jul 2026 11:23 AM (IST)


 

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र में 17 जून को हुए अपहरण एवं जानलेवा हमले का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि केस दर्ज होने के बावजूद आरोपी खुलेआम धमकियां दे रहे हैं और पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण उनका मनोबल बढ़ा हुआ है।

पीड़ित के अनुसार, 17 जून की रात कन्वाई चालक का पहले अपहरण किया गया। इसके बाद उसे स्कूटी से विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया और चापड़, लोहे के पंच तथा बोल्डर से बेरहमी से हमला किया गया। इस हमले में उसकी एक आंख गंभीर रूप से घायल हो गई। पहले उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया। वर्तमान में उसका इलाज रिम्स में जारी है।

पीड़ित का आरोप है कि जानलेवा हमले के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। इसी क्रम में बीती मध्य रात्रि विवेक, आयुष समेत करीब 10 से अधिक युवक उसके घर पहुंचे और जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि हमलावरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया, घरेलू सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा खड़े वाहन में भी तोड़फोड़ की।

घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास के बस्तीवासी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद आरोपी अपनी एक स्कूटी घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गए। बाद में बस्तीवासियों ने उक्त स्कूटी पुलिस के हवाले कर दी।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि घटना की सूचना कई बार दिए जाने के बावजूद पुलिस करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि मौके पर पहुंचे कुछ पुलिसकर्मी नशे की हालत में थे। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. पीड़ित पक्ष का यह भी दावा है कि घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध है, जिसमें हमलावरों की गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं। उनका कहना है कि फुटेज पुलिस को सौंपा जाएगा।

बताया गया कि इस मामले में परसुडीह थाना पुलिस ने दोनों पक्षों से आवेदन लेकर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है और जांच शुरू की है। वहीं पीड़ित पक्ष का आरोप है कि एसएसपी से शिकायत करने के बावजूद अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। मामले को लेकर क्षेत्र में लोगों में आक्रोश व्याप्त है, जबकि सभी की निगाहें अब पुलिस की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.