JAMSHEDPUR : अचार में कॉकरोच मिलने से सालगिरह का जश्न हुआ फीका, “प्योर वेज” रेस्टोरेंट की व्यवस्था पर उठे सवाल


Publish Date: Fri, 01 May 2026 14:42 PM (IST)


 

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित “दर्पण प्योर वेज” रेस्टोरेंट में गुरुवार की रात स्वच्छता से जुड़ी गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया। शादी की सालगिरह पर परिवार के साथ भोजन करने पहुंचे एक ग्राहक के खाने में अचार के भीतर मरा हुआ कॉकरोच मिलने से हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार, शहर निवासी श्याम शर्मा अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रात्रि भोजन के लिए रेस्टोरेंट पहुंचे थे। भोजन के दौरान परोसे गए अचार में कॉकरोच दिखाई देने पर उन्होंने तत्काल रेस्टोरेंट प्रबंधन से शिकायत की।

शिकायत पर संतोषजनक जवाब नहीं.....


आरोप है कि शिकायत के बाद भी रेस्टोरेंट प्रबंधन का रवैया उदासीन रहा। मैनेजर मौके पर उपस्थित नहीं हुए, जबकि स्टाफ ने मामले को हल्का बताते हुए अचार बदल देने की बात कही। इस पर ग्राहक ने नाराजगी जताई और स्वच्छता को लेकर गंभीर प्रश्न उठाए।

बिना भोजन किए लौटे ग्राहक....


घटना को लेकर कुछ देर तक रेस्टोरेंट में बहस की स्थिति बनी रही। हालांकि, प्रबंधन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई या माफी नहीं मिलने पर संबंधित परिवार समेत अन्य ग्राहक बिना भोजन किए ही लौट गए।

स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल.....


पॉश इलाके में स्थित “प्योर वेज” रेस्टोरेंट में इस तरह की घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग से रेस्टोरेंट की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.