Publish Date: Fri, 17 Jul 2026 10:28 AM (IST)
गिरिडीह पुलिस की कार्रवाई, आरोपी पर विभिन्न राज्यों में 40 से अधिक धोखाधड़ी के मामले दर्ज.....
गिरिडीह/जमशेदपुर : गिरिडीह जिले के पचंबा थाना पुलिस ने जमीन और मकान बेचने के नाम पर 1.69 करोड़ रुपये की कथित ठगी के मामले में जमशेदपुर निवासी अनूप कुमार राय को गिरफ्तार किया है। गुरुवार देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर जमुआ थाना क्षेत्र के टीकामघा में घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी को उसकी कार समेत दबोच लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी अनूप कुमार राय के खिलाफ झारखंड सहित विभिन्न राज्यों में धोखाधड़ी के 40 से अधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद उसके आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।
2.25 करोड़ में हुआ था सौदा, 1.69 करोड़ का भुगतान......
मामला पचंबा थाना क्षेत्र के कृष्णानगर निवासी राजीव रंजन की शिकायत पर दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने अपने तीन सहयोगियों के साथ मकतपुर बरगंडा स्थित श्यामकुंज के समीप स्थित जमीन और मकान का सौदा अनूप कुमार राय से 2.25 करोड़ रुपये में किया था। 19 जून 2022 को बिक्री संबंधी एग्रीमेंट हुआ, जिसके समय 51 लाख रुपये अग्रिम दिए गए। बाद में अलग-अलग किस्तों में कुल 1,69,67,001 रुपये का भुगतान किया गया।
जन्म से पहले की वसीयत दिखाकर ठगी का आरोप.....
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अनूप कुमार राय ने संपत्ति पर अपने अधिकार के समर्थन में 10 दिसंबर 1976 की एक पंजीकृत वसीयत प्रस्तुत की थी। दस्तावेजों की जांच के दौरान शिकायतकर्ताओं को पता चला कि आरोपी की जन्मतिथि 22 जुलाई 1978 है। आरोप है कि जन्म से पहले की वसीयत का सहारा लेकर करोड़ों रुपये की ठगी की गई।
जमीन का पहले से हो चुका था एग्रीमेंट......
जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित जमीन और मकान का एग्रीमेंट पहले ही रामदेव सिंह के साथ किया जा चुका था। इस संपत्ति से जुड़ा विवाद गिरिडीह नगर थाना और एसडीएम कोर्ट में पहले से लंबित है।
पुलिस कर रही गहन पूछताछ.....
पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी से पूछताछ जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने इसी तरह की धोखाधड़ी अन्य लोगों के साथ भी की है या नहीं।
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.