Publish Date: Sun, 02 Aug 2026 13:32 PM (IST)
जमशेदपुर : शहर के प्रतिष्ठित बिष्टुपुर स्थित राम मंदिर परिसर में संचालित अन्ना किचन रविवार को उस समय विवादों में घिर गया, जब एक ग्राहक द्वारा मंगाए गए दोसे में कथित तौर पर कॉकरोच मिलने का मामला सामने आया। घटना के बाद रेस्टोरेंट में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और अन्य ग्राहकों ने भी भोजन की गुणवत्ता तथा स्वच्छता व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।
जानकारी के अनुसार, ग्राहक आराम से दोसा खा रहा था। इसी दौरान उसकी नजर प्लेट में मौजूद कथित कॉकरोच पर पड़ी। यह देखकर उसने तत्काल भोजन करना बंद कर दिया और रेस्टोरेंट प्रबंधन के समक्ष कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। देखते ही देखते मौके पर मौजूद अन्य ग्राहकों की भीड़ जुट गई और लोगों ने रेस्टोरेंट की साफ-सफाई एवं खाद्य सुरक्षा मानकों को लेकर नाराजगी जताई. घटना के बाद लोगों ने मांग की कि शहर के सभी होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि ग्राहकों के स्वास्थ्य से किसी प्रकार का खिलवाड़ न हो।
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अन्ना किचन के संचालक राजू भाई ने स्वीकार किया कि "गलती हो गई है।" उन्होंने घटना पर खेद जताते हुए आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी चूक दोबारा न हो, इसके लिए रसोई की स्वच्छता, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था को और सख्त किया जाएगा. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस मामले की लिखित शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग को दी गई है या नहीं। हालांकि, यदि शिकायत दर्ज होती है तो संबंधित विभाग द्वारा रेस्टोरेंट की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है।
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.