JAMSHEDPUR : बस्ती में दबंगई का आरोप, सड़क पर ईंट-पत्थर डालकर रास्ता बराबर जाम करने का आरोप, पुलिस के बार-बार समझाने के बाद भी नतीजा जस के तस....


Publish Date: Fri, 20 Mar 2026 19:39 PM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत मैनिफिट आदर्श नगर (लकड़ी तालाब के पास) में एक परिवार पर पूरे मोहल्ले को परेशान करने का गंभीर आरोप लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अमरेश पांडे की पत्नी आए दिन सड़क पर कुर्सियां लगाकर रास्ता बाधित कर देती हैं, जिससे आम लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मोहल्लेवासियों के अनुसार, कई बार ऐसा देखा गया है कि घर के सामने सड़क पर चार-पांच कुर्सियां लगाकर छोड़ दी जाती हैं, जबकि वहां कोई बैठा भी नहीं होता। लोग जब वाहन लेकर निकलते हैं और हॉर्न बजाते हैं, तब भी रास्ता खाली नहीं किया जाता। मजबूरी में जब लोग खुद कुर्सियां हटाते हैं, तो विवाद की स्थिति बन जाती है।

मामला तब और गंभीर हो गया जब शुक्रवार को सड़क पर जानबूझकर ईंट-पत्थर गिराकर रास्ता पूरी तरह जाम कर दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली जाम होने की समस्या को लेकर इस तरह सड़क को बाधित करना पूरी तरह गलत है। उनका कहना है कि जिस तरह बाकी लोग मिलकर नाली साफ करवाते हैं, उसी तरह इस परिवार को भी प्रशासन से संपर्क करना चाहिए था, न कि पूरे रास्ते को बंद करना।

स्थिति बिगड़ने पर स्थानीय लोगों ने सीसीआर के जरिए पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद टेल्को थाना से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने संबंधित महिला को समझाते हुए एक घंटे के भीतर रास्ता खाली करने का निर्देश दिया। हालांकि, मोहल्ले वालों का आरोप है कि पुलिस के समझाने के बावजूद अब तक सड़क से ईंट-पत्थर नहीं हटाए गए हैं।

इस घटना से बस्ती के लोगों में भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि सड़क जाम होने से आपात स्थिति में अस्पताल या अन्य जरूरी जगहों पर जाना मुश्किल हो रहा है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे लिखित शिकायत देकर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की परेशानी दोबारा न हो और आम जनता को राहत मिल सके।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.