JAMSHEDPUR : गोलमुरी में आपसी विवाद को लेकर फायरिंग का आरोप...


Publish Date: Wed, 27 May 2026 10:11 AM (IST)


 

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर जानलेवा फायरिंग का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित अमन सिंह ने गोलमुरी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए वीर सिंह उर्फ पंडित पर जान मारने की नीयत से गोली चलाने का आरोप लगाया है।

पीड़ित अमन सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि आरोपी वीर सिंह उर्फ पंडित उनके भाई विक्की सिंह को नशा एवं अन्य बुरी आदतों से दूर रहने की सलाह देने की बात को लेकर उनसे नाराज रहता था। इसी विवाद को लेकर आरोपी पूर्व में भी कई बार धमकी दे चुका था. आवेदन के अनुसार, घटना शाम करीब 8:15 बजे की है। अमन सिंह अपने घर के बाहर बैठे हुए थे, तभी आरोपी स्कूटी से वहां पहुंचा और हाथ में लिए पिस्टल से फायरिंग कर दी। हालांकि गोली अमन सिंह को नहीं लगी और उनकी मां भी बाल-बाल बच गईं। अचानक हुई फायरिंग के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी लगातार धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है. अमन सिंह ने पुलिस प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.