Publish Date: Fri, 29 May 2026 10:37 AM (IST)
जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र स्थित हरि मंदिर के समीप सार्वजनिक आश्रम की जमीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि हाल ही में जेल से बाहर आए एक दबंग व्यक्ति द्वारा विवादित जमीन की जबरन घेराबंदी कर उसे बेचने की तैयारी की जा रही है। मामले को लेकर पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि संबंधित जमीन वर्षों से सार्वजनिक उपयोग, धार्मिक गतिविधियों तथा आश्रम से जुड़े सामाजिक कार्यों के लिए इस्तेमाल होती रही है। आरोप है कि अब कुछ लोग इस जमीन पर अवैध कब्जा जमाकर उसकी खरीद-बिक्री की साजिश रच रहे हैं। इलाके के लोगों ने इसे सार्वजनिक संपत्ति पर खुला अतिक्रमण बताते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, जमीन से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल करने तथा किसी भी प्रकार की अवैध घेराबंदी और बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया तो क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है।
बताया जा रहा है कि इसी जमीन विवाद से जुड़े मामले में अधिवक्ता प्रकाश यादव भी सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। कुछ समय पूर्व उनकी हत्या हो जाने के बाद यह मामला और अधिक संवेदनशील बन गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, बिरसानगर थाना प्रभारी से इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मामले की फिलहाल उन्हें कोई जानकारी नहीं है और न ही इस संबंध में थाना में कोई लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है।
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.