Publish Date: Sun, 27 Oct 2024 16:53 PM (IST)
जमशेदपुर पूर्वी से विधानसभा प्रत्याशी शिवशंकर ने क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमन किया सबसे पहले वे मिलिनियम पार्क टेल्को पहुंचे,वहां वे उपस्थित सभी लोगों से मिलकर सहयोग व आशीर्वाद मांगा साथ ही बैठक को संबोधित करते हुए कहा - आपके बच्चों का भविष्य नीति निर्धारकों के हाथों में है। अगर आपके जनप्रतिनिधि इनके लिए अवसरों का अंबार नही लगा पाए तो ये बच्चे बहुत मेहनत करके भी एक अच्छे जीवन यापन से चूक जाएंगे। आज जो हो रहा उसे गौर से देखिएगा तो समझ पाइयेगा की आवश्यक डिग्री और कौशलता हासिल करके भी युवा बेरोजगार है। युवाओं की बेरोजगारी में उनका नही हमारा दोष है कि हमने ऐसे जनप्रतिनिधि नही चुने जो इनके लिए रोजगार के अवसर मुहैया करा सके।
स्कूलों में पढ़ाई के साथ साथ नवाचार की शिक्षा देना एक महत्पूर्ण प्रयास है लेकिन सबकुछ तब किसी काम के नही रह जाते जब इन्हें अपने लिए रोजगार के अवसर न मिले।
शिव शंकर सिंह ने अपने लिए समर्थन मांगते हुए कहा कि अगर आप मुझे प्रतिनिधित्व का एक अवसर देते है तो मैं वादा करता हूँ कि इनके भविष्य में रोजगार और खुशहाली दोनों लाऊंगा।
क्षेत्र के किसी भी बच्चे को पैसे के अभाव से गुणात्मक शिक्षा से दूर नही किया जाएगा। विधायक कोष से बच्चों के बहिर्मुखी शिक्षा को सुनिश्चित करूँगा। शिवशंकर सिंह ने बच्चो से बात करते हुए कहा कि आप बेफिक्र होकर पढ़िए।हम बड़े मिलकर आपका भविष्य बेहतर बनाएंगे।
वे शहर के टेल्को स्टेडियम, टेल्को प्लाज़ा, स्लेग रोड नितीबाग कॉलोनी, मनिफिट, दीपा कॉलोनी, जोजोबेड़ा, पूजा ग्राउंड एम टाइप टेल्को, भोजपुर कॉलोनी, भुइंयाडीह समेत दर्जनों स्थानों मे जनसंपर्क अभियान चलाया। उनके साथ जनसंपर्क मे कुणाल, रवि, राहुल, गुरुमान सहित कई लोग उपस्थित थे।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.