Publish Date: Wed, 15 Jul 2026 15:45 PM (IST)
जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन (डीडी) बार के बाहर करनी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को कानून के शिकंजे में ले लिया है। मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी कदमा निवासी गणेश मछुआ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के साथ ही इस चर्चित हत्याकांड के सभी 16 आरोपी जेल पहुंच चुके हैं।
बुधवार को सिटी एसपी ललित कुमार मीणा ने प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गणेश मछुआ ने घटना के बाद मुख्य आरोपी विश्वजीत लोहार, राहुल दुबे और राघवेंद्र को फरार होने में मदद की थी। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त की है।
सिटी एसपी ने बताया कि गणेश मछुआ का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह अवैध शराब के कारोबार से जुड़े दो मामलों में पहले भी जेल जा चुका है। वहीं, मंगलवार को बिष्टुपुर थाना में आत्मसमर्पण करने वाले आरोपी राघवेंद्र को भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, इस बहुचर्चित हत्याकांड में अब तक कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है, जिससे मामले की जांच का एक महत्वपूर्ण चरण पूरा हो गया है।
27 जून को हुई थी वारदात.....
गौरतलब है कि 27 जून की रात डीडी बार के बाहर पुलिस की मौजूदगी में करनी सेना के नेता हिमांशु सिंह और उनके साथी प्रत्यूष पर चापड़, चाकू और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल हिमांशु सिंह ने दो दिन बाद टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।
इस घटना के बाद शहर में व्यापक आक्रोश देखने को मिला था और लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उग्र प्रदर्शन किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया और डीडी बार के मालिक तथा भाजपा नेता नीरज सिंह को भी राजस्थान से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब इस मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करने का दावा किया है।
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.