JAMSHEDPUR : जेम्को सड़क दुर्घटना के बाद... गुस्साए परिजनों व बस्तीवासियों ने किया घंटों सड़क जाम... आगजनी... दोषी की गिरफ्तारी की मांग


Publish Date: Thu, 13 Feb 2025 09:55 AM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित जेम्को चौक पर बीते मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता पुत्री की मौत हो गई थी. इस घटना के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने आगजनी कर मानीफीट मुख्य सड़क को जाम कर दिया. परिजनों की मांग थी कि पुलिस जल्द से जल्द घटना करने वाले ट्रक को पकड़े और कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें. इस दौरान सड़क के दोनों तरह लंबा जाम लगा रहा. सूचना के बाद टेल्को थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया पर लोग मानने को तैयार नहीं थे. लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।


वहीं पुलिस का कहना है कि उन्होंने आस पास के पार्किंग में भी ट्रक की तलाश की पर ट्रक नहीं मिला. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक की तलाश कर रही है. वहीं परिजनों का कहना है कि जब तक पुलिस आरोपी को पकड़ नहीं लेती तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा. आपको बताते चलें कि मंगलवार देर रात अज्ञात भारी वाहन ने स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी।


इस हादसे में 45 वर्षीय कृष्णा शर्मा और उनकी 19 वर्षीय बेटी अंजली कुमारी की जान चली गई थी. जबकि 18 वर्षीय विक्की कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था. पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया था. जहां डॉक्टरों ने पिता-पुत्री को मृत घोषित कर दिया था।


कृष्णा कुमार शर्मा जोजोबेड़ा स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री में कार्यरत थे, जबकि उनकी बेटी अंजली कुमारी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी. उसे रांची में आयोजित एमटीएस परीक्षा में शामिल होना था. परीक्षा में शामिल होने के लिए कृष्णा कुमार अपने बेटे विक्की के साथ उसे रात करीब 1 बजे टाटानगर स्टेशन छोड़ने गए थे, लेकिन ट्रेन छूट जाने के कारण तीनों वापस घर लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.