Publish Date: Wed, 12 Feb 2025 10:40 AM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते मंगलवार की रात एक महिला ने मिट्टी तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली. घटना राम मंदिर के पीछे झुग्गी-झोपड़ी के पास की है. मौके पर मौजूद महिलाओं ने किसी तरह आग।बुझाई और पुलिस को घटना की सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया. झुलसी महिला की पहचान पूजा के रुप में हुई है, जो परसुडीह के कालिंदी बस्ती की रहने वाली है. पुलिस के अनुसार,।पूजा का पति राम मंदिर के पीछे क्वार्टर।में रहता है।
बताया जा रहा है कि 5 साल पहले उसने पूजा को छोड़कर दूसरी शादी कर ली और अपने बेटे को अपने साथ रख लिया. बीते मंगलवार की रात पूजा अचानक पति के क्वार्टर पर पहुंची और उसके साथ रहने की जिद करने लगी जब पति ने साथ रखने से इनकार किया, तो गुस्से में आकर पूजा ने खुद को आग लगा ली. घटना के बाद वहां मौजूद महिलाओं ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाई और।पुलिस को सूचना दी. घटना में पूजा का।चेहरा और शरीर का कुछ हिस्सा आग से झुलस गया है. पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है. वहीं, मामले की जांच के लिए पुलिस ने पति से भी पूछताछ की है. इधर पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी गई है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.