JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Sat, 03 Oct 2026 16:53 PM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब एक्शन मोड में हैं। बिरसानगर थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई के अगले ही दिन अब सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा पर भी गाज गिरी है। एसएसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर विधि-व्यवस्था के संधारण और कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही बरतने का आरोप है. निलंबन अवधि के दौरान थाना प्रभारी को पुलिस लाइन में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।


विभागीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं। इन शिकायतों को लेकर विभागीय समीक्षा और जांच के बाद एसएसपी ने कार्रवाई की. बताया जाता है कि थाना प्रभारी पर कार्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता तथा वरीय अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी के आरोप लगे थे। विभागीय स्तर पर मामले की समीक्षा के बाद निलंबन की कार्रवाई की गई।

लगातार कार्रवाई से पुलिस महकमे में हलचल......

बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा थाना प्रभारी के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर पुलिस महकमे में चर्चा तेज है। लगातार थाना प्रभारियों पर हुई कार्रवाई से यह संदेश साफ है कि विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और कर्तव्य निर्वहन में किसी तरह की लापरवाही को लेकर विभाग सख्त रुख अपनाने के मूड में है।

थाना प्रभारी के निलंबन के बाद अब सीतारामडेरा थाने में नए प्रभारी की पदस्थापना को लेकर विभागीय प्रक्रिया शुरू किए जाने की जानकारी मिली है. पुलिस विभाग की ओर से अधिकारियों और थाना प्रभारियों से विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने तथा आम जनता की सुरक्षा और शिकायतों को प्राथमिकता देने की अपेक्षा की गई है. एसएसपी की कार्रवाई से साफ है—थाने की कुर्सी जिम्मेदारी की है, और जिम्मेदारी में चूक पर कार्रवाई भी तय है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.