JAMSHEDPUR : प्रेमिका से विवाद के बाद व्यक्ति ने चाकू से काटा अपना ही गला, गंभीर हालत में MGM रेफर...


Publish Date: Fri, 21 Aug 2026 13:18 PM (IST)


 

जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर धारदार चाकू से अपना गला काटकर आत्महत्या का प्रयास करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए MGM अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, लुपुंग टोला निवासी जोबा मार्डी और परसुडीह थाना क्षेत्र के राहड़गोड़ा निवासी विजय टोप्पो के बीच करीब नौ वर्षों से प्रेम संबंध बताया जा रहा है। बताया गया कि विजय टोप्पो पूर्व में शादीशुदा था और उसका पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। उसके बच्चे भी हैं. बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह किसी बात को लेकर विजय टोप्पो और जोबा मार्डी के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि विजय ने कथित तौर पर धारदार चाकू से अपने ही गले पर वार कर लिया। गले में गंभीर चोट लगने से वह खून से लथपथ होकर मौके पर गिर पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए MGM अस्पताल रेफर कर दिया. इधर, घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। विवाद की असली वजह क्या थी और किन परिस्थितियों में व्यक्ति ने इतना बड़ा कदम उठाया, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। पुलिस संबंधित लोगों से पूछताछ कर घटना की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.