Publish Date: Wed, 01 Jul 2026 10:21 AM (IST)
जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार एंड रेस्टोरेंट में हाल ही में हुई हिंसक घटना के बाद जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। अनुमंडल दंडाधिकारी (धालभूम) अरविंद मिश्रा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू करने का आदेश जारी किया है। यह आदेश विविध मुकदमा संख्या-246/2026 के तहत जारी किया गया है, जो 1 जुलाई 2026 से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।
प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, साकची, बिष्टुपुर, सोनारी, कदमा, एमजीएम और मानगो थाना क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू रहेगी। इस अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के धरना-प्रदर्शन, घेराव, पुतला दहन तथा अन्य सार्वजनिक विरोध कार्यक्रमों पर रोक रहेगी। साथ ही आग्नेयास्त्र, लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा, भाला सहित किसी भी प्रकार के हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध रहेगा।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना ध्वनि विस्तारक यंत्र (लाउडस्पीकर) का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। इसके अलावा शांति भंग करने की आशंका को देखते हुए पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।
हालांकि यह आदेश ड्यूटी पर तैनात दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, चिकित्साकर्मियों तथा मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों पर लागू नहीं होगा. प्रशासन ने बताया कि डबल डाउन बार की घटना के बाद विभिन्न स्थानों पर धरना-प्रदर्शन, सड़क जाम एवं अन्य विरोध कार्यक्रमों की संभावनाओं को देखते हुए एहतियातन यह कदम उठाया गया है। इसका उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.