Publish Date: Sat, 21 Jun 2025 11:35 AM (IST)
जमशेदपुर : मांझी टोला निवासी बीटेक स्नातक शुभम दास, जो सऊदी अरब की एक प्रतिष्ठित कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत थे, सोशल मीडिया के माध्यम से एक विवाहित महिला के प्रेम जाल में फंसकर मानसिक तनाव का शिकार हो गए। परिजनों ने महिला पर हनी ट्रैप के ज़रिए लाखों रुपये ठगने और बेटे को बहकाने का गंभीर आरोप लगाया है।
परिजनों का दावा है कि टेल्को थाना क्षेत्र की एक शादीशुदा महिला ने पहले फेसबुक के माध्यम से शुभम से संपर्क किया और फिर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि महिला ने युवक से जबरन ₹2.30 लाख वसूलने के साथ ही ₹58,000 की ऑनलाइन खरीदारी भी कराई। शुभम पर लगातार मानसिक दबाव बना रही महिला के कारण उसने 4 जनवरी को अपनी नौकरी भी छोड़ दी, जिससे उसके सेटलमेंट के ₹2.30 लाख ही मिले।
हाल ही में शुभम अपने छोटे भाई के साथ शेरे पंजाब किसी कार्यवश गया था, जहां उसने भाई से कहा कि वह थोड़ी देर के लिए बाहर टहलने जा रहा है। इसके बाद से वह लापता है। परिजनों ने थाने में युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
परिजनों का आरोप है कि विवाहित महिला दो बच्चों की मां है और वह उनके बेटे से झूठे वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रही थी। परिवार वालों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते शुभम को नहीं खोजा गया, तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.