Publish Date: Tue, 28 Apr 2026 16:41 PM (IST)
जमशेदपुर : शहर में बढ़ते अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने सघन अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में सिदगोड़ा थाना पुलिस ने बीती रात विशेष छापेमारी अभियान चलाते हुए एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी मो. फैज अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान विद्यापति डीवीसी पावर ग्रिड के समीप एक युवक संदिग्ध स्थिति में घूमता हुआ नजर आया। पुलिस वाहन को देखते ही युवक भागने लगा, जिससे उसकी गतिविधियां और संदिग्ध हो गईं। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुद्र वर्मा उर्फ सनी वर्मा (30 वर्ष) बताया। तलाशी के दौरान उसके कमर से 7.65 बोर का देसी पिस्टल तथा एक लोहे का मैगजीन बरामद किया गया। आरोपी हथियार से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
इस संबंध में सिदगोड़ा थाना में आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पोटका थाना में कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क और संभावित आपराधिक संबंधों की भी जांच कर रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.