Publish Date: Wed, 25 Feb 2026 18:59 PM (IST)
जमशेदपुर : शहर में बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका ताज़ा उदाहरण बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में देखने को मिला। मंगलवार रात करीब 10 बजे ओड़िया क्लब के पास छिनतई और जानलेवा हमले की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई।
दास बस्ती निवासी राज दास ड्यूटी से लौट रहे थे, तभी नशे में धुत कुछ युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। बदमाशों ने पहले छिनतई की कोशिश की और विरोध करने पर चापड़ से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थिति बिगड़ती देख राज दास अपनी बाइक वहीं छोड़ किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहे। घटना की जानकारी मिलते ही उनके दोस्त मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाशों का आतंक जारी था।
इसी दौरान अपराधियों ने राज के दोस्त संदीप पर भी चापड़ से वार कर दिया, जिससे उसके पैर में गंभीर चोट लग गई। घायल संदीप को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाश गाली-गलौज करते हुए पत्थरबाजी भी कर रहे थे। पत्थरों की बौछार में राज की बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद से इलाके में डर और आक्रोश का माहौल है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रात होते ही इस इलाके में असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं। पुलिस गश्त बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठने लगी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.