Publish Date: Sat, 20 Sep 2025 11:25 AM (IST)
जमशेदपुर : ज़ाकिरनगर के महल इन सभागार में दुर्गा पूजा के अवसर पर आजाद नगर थाना शांति समिति एवं दुर्गा पूजा के लाइसेंस धारियों की एक बैठक कराई गई जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर उप नगर आयुक्त चंदन कुमार,आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार,सिटी मैनेजर दिनेश यादव,राजेश सिंह उपस्थित थे। बैठक में दुर्गा पूजा कमेटी के अपूर्व पाल, अभिनव कुमार सिंह, सुरेंद्र शर्मा, भवानी सिंह ने दुर्गा पूजा आपसी भाईचारे के साथ मनाने की बात कही और विशेष सफाई के लिए आग्रह किया। सभा का संचालन मानगो नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर मुख्तार आलम खान ने किया।
इस मौके पर विगत दिनों शहर मे संपन्न हुए जुलूस मोहम्मदी आदि त्यौहार पर अहलेसुन्नत वाल्जमात और यूनाइटेड बॉयज क्लब की ओर से अशफाक आलम द्वारा प्रशासनिक पदाधिकारियों को शौल उढाकार व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।आए हुए पदाधिकारियों ने आश्वाशन दिया के दुर्गा पूजा के पूर्व यह सारी चीज ठीक कर ली जाएगी और उन्होंने कहा की दुर्गा पूजा के दौरान पंडालों में सीसीटीवी कैमरा और आने जाने वाले लोगों के लिए अलग-अलग रास्तों की व्यवस्था करी जाएगी और फायर एक्सटिंग्विशर का इंतजाम भी किया जाएगा। आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार ने कहा कि हर पूजा पंडाल में प्रशासन द्वारा दिए गए पुलिस पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी ताकि पूजा में किसी तरह की परेशानी ना हो।अभिनव कुमार सिंहा ने जवाहरनगर रोड नंबर 16 में रोड की मरम्मत करवाने को कहा।इस अवसर पर शेख बदरुद्दीन,कांग्रेस लीडर शाहनवाज अहमद, शादमान फारूक बबलू, तनवीर नेता, बबलू नौशाद, शाहिद परवेज, सोहेल अख्तर अंसारी, जावेद अख्तर, सुरेंद्र शर्मा, भवानी सिंह, ताजिम हैदर, सैयद अलम,ताहिर हुसैन,मोहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी, रजी नौशाद, सैयद हुसैन, फरहत बेगम खास तौर से उपस्थित थे।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.