Publish Date: Fri, 02 May 2025 09:46 AM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत ब्लू स्कोप पार्किंग स्थल पर दरभंगा से आए एक 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से पार्किंग स्थल पर अफरातफरी मच गई। वैसे उनके पिता शाहनवाज के अनुसार वे लोग बिहार, जिला दरभंगा के रहने वाले हैं, वह वाहन चला कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।
उनका पुत्र मुस्ताक भी उनका साथ देता है, घटना के दिन सवेरे ही वह दरभंगा से उनके पास मिलने आया था, दोपहर 1:00 बजे बाद वह आराम करने की बात कहकर ट्रक में चल गया, लेकिन 7:30 बजे शाहनवाज ने देखा कि अपने ट्रक को छोड़ वह दूसरे ट्रक के डाला में वह फांसी से लटका हुआ है। इसके बाद उसने पार्किंग अधिकारी को सूचना दी। पिता ने बताया कि कुछ माह पूर्व बेटे पर शैतानी छाया हुआ था, जिसे लेकर वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहता था।
लेकिन इलाज के बाद वह ठीक हो गया था। लेकिन अचानक इस तरह का घटना घटित करना व असमंजस्य से परे हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में ऐसी कोई भी स्थिति उसके साथ नहीं थी और वह सामान्य रूप से रह रहा था। इधर सूचना मिलने पर स्थानीय सिदगोड़ा थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जांच करते हुए शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी का कहना है अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर उसकी मृत्यु किस तरह से हुई है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.