Publish Date: Thu, 01 Oct 2026 19:02 PM (IST)
जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआईएसएल के एक कर्मचारी की निजी गाड़ी पर पुलिस का बोर्ड लगा होने का मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई। मामला तब और गंभीर हो गया, जब उक्त गाड़ी जमशेदपुर के एसएसपी आवास के बाहर खड़ी मिली. मीडिया कर्मियों की नजर गाड़ी पर पड़े पुलिस बोर्ड पर गई तो वाहन चालक से पूछताछ की गई। चालक ने अपना नाम चंद्रशेखर भूमिज बताया। उसका कहना था कि वह पिछले कुछ समय से परेशानियों से जूझ रहा है और इन्हीं परेशानियों से बचने के लिए उसने अपनी निजी गाड़ी पर पुलिस का बोर्ड लगा रखा है।
बताया जाता है कि जिस समय वह एसएसपी आवास पहुंचा, उस दौरान झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा एसएसपी आवास में अधिकारियों के साथ बैठक कर रही थीं। सुरक्षा व्यवस्था के कारण उसे अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई. हालांकि, सवाल यह है कि एक निजी वाहन पर पुलिस का बोर्ड लगाकर चलने की जरूरत आखिर क्यों पड़ी? क्या यह केवल परेशानी से बचने का तरीका था या फिर पुलिस की पहचान का इस्तेमाल कर किसी तरह का लाभ लेने की कोशिश? मामला सामने आने के बाद इन सवालों पर भी चर्चा शुरू हो गई है।
सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि एसएसपी आवास जैसे संवेदनशील स्थान के बाहर पुलिस बोर्ड लगी निजी गाड़ी पहुंच गई, लेकिन इस पर तत्काल किसी की नजर क्यों नहीं पड़ी? मामला सामने आने के बाद अब पुलिस इस पूरे प्रकरण की जांच करती है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.