Publish Date: Fri, 11 Apr 2025 16:17 PM (IST)
जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के नामोटोला में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति को पुराने केस को वापस नहीं लेने की वजह से कुछ लोगों ने बिजली के खंभे से बांधकर बुरी तरह पीट दिया। पीड़ित व्यक्ति विनोद सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि यह हमला उन लोगों ने किया, जिनके खिलाफ उसने पहले मारपीट का केस दर्ज कराया था।
विनोद सिंह का कहना है कि उसने शनि कुमार, मोहित, निकेश सिंह, देवजी सिंह, छोटू सिंह और उनके साथियों के खिलाफ परसुडीह थाने में पहले एक मारपीट का केस दर्ज कराया था। जब पुलिस मामले की जांच कर रही थी, तभी आरोपियों ने उस पर दबाव बनाना शुरू किया कि वह केस वापस ले ले। विनोद के मुताबिक, जब उसने समझौता करने से इनकार किया, तो आरोपियों ने उसे पकड़कर बिजली के खंभे से बांध दिया और रॉड से पीटा।
घटना के बाद मामला थाने तक पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने घायल विनोद को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है. स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.