JAMSHEDPUR : मानगो में चलती बस में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका, बस जलकर खाक....


Publish Date: Wed, 03 Jun 2026 10:56 AM (IST)


 

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित मदीना गार्डन के समीप बुधवार सुबह एक बस में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस धू-धू कर जलने लगी। घटना में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी। शुरुआत में बस से धुआं निकलता देखा गया, जिसके बाद कुछ ही मिनटों में आग की तेज लपटों ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। आग की भयावहता को देखकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी और उसे भारी क्षति पहुंची।

राहत की बात यह रही कि घटना के समय बस में कोई यात्री सवार नहीं था। इससे किसी प्रकार की जनहानि या चोट की घटना नहीं हुई। घटना के बाद कुछ देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.