JAMSHEDPUR : जेम्को चौक पर भारी वाहन ने स्कूटी सवार को मारा जोरदार टक्टर... स्कूटी सवार पिता-पुत्री की मौत... बेटा गंभीर रूप से घायल... इलाजरत... घर में पसरा मातम....


Publish Date: Wed, 12 Feb 2025 11:58 AM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत जेम्को चौक के पास मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. इस दुर्घटना में स्कूटी सवार पिता और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद घायल युवक को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना देर रात उस वक्त हुई, जब एक अज्ञात भारी वाहन ने स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में 38 वर्षीय कृष्णा कुमार शर्मा और उनकी 19 वर्षीय बेटी अंजलि कुमारी की जान चली गई, जबकि 18 वर्षीय विक्की कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस को।सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने पिता-पुत्री को मृत घोषित कर दिया।


कृष्णा कुमार शर्मा जोजोबेड़ा स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री में कार्यरत थे, जबकि उनकी बेटी अंजलि कुमारी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी. उसे रांची में आयोजित एमटीएस परीक्षा में शामिल होना था. परीक्षा में शामिल होने के लिए कृष्णा कुमार अपने बेटे विक्की के साथ उसे रात करीब 1 बजे टाटानगर स्टेशन छोड़ने गए थे, लेकिन ट्रेन छूट जाने के कारण तीनों वापस घर लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.