JAMSHEDPUR : क्वार्टर परिसर में घुसकर महिला से सोने की चेन झपटी, पूर्व मुख्यमंत्री आवास से महज 50 मीटर दूर वारदात....


Publish Date: Wed, 13 May 2026 11:02 AM (IST)


 

जमशेदपुर : शहर में सक्रिय छिनतई गिरोह लगातार पुलिस को खुली चुनौती दे रहा है। हालात यह हैं कि वारदात के बाद पुलिस केवल सीसीटीवी फुटेज खंगालने तक सीमित नजर आ रही है। पिछले 24 घंटे के भीतर बदमाशों ने तीन महिलाओं के गले से लाखों रुपये मूल्य की सोने की चेन छीनकर दहशत फैला दी है।

ताजा मामला मंगलवार शाम सिदगोड़ा थाना क्षेत्र का है, जहां पूर्व मुख्यमंत्री के आवास से महज 50 मीटर की दूरी पर टाटा स्टील के सुरक्षाकर्मी मनीष कुमार झा की मां गोदावरी देवी से बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली। हैरत की बात यह रही कि अपराधियों ने क्वार्टर परिसर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया और आसानी से फरार हो गये।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बदमाश क्वार्टर परिसर में घुसा, जबकि उसका साथी मोटरसाइकिल स्टार्ट कर बाहर खड़ा था। जैसे ही गोदावरी देवी अपनी भतीजी के साथ बाजार से लौट रही थीं, बदमाश ने धक्का देकर उनके गले से सोने की चेन झपट ली और साथी के साथ फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एग्रिको गोलचक्कर से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री आवास के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। हालांकि देर रात तक पुलिस को बदमाशों की स्पष्ट तस्वीर नहीं मिल सकी थी।

पीड़िता के बेटे अमित झा ने बताया कि उनकी मां के गले से छीनी गयी सोने की चेन की कीमत करीब 1.25 लाख रुपये है। घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है और पुलिस गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

लगातार हो रही छिनतई की घटनाओं से शहरवासियों में भय व्याप्त है। लोगों का कहना है कि अपराधी बेखौफ होकर रिहायशी इलाकों तक में वारदात को अंजाम दे रहे हैं, जबकि पुलिस अब भी अपराधियों तक पहुंचने में नाकाम साबित हो रही है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.