Publish Date: Tue, 04 Feb 2025 21:27 PM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धातकीडीह के ए ब्लॉक में मंगलवार देर शाम शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस घटना में घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर शॉर्ट सर्किट से होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
जानिए कैसे लगा आग....?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मकान रशीद नामक व्यक्ति का है, लेकिन वह और उनका परिवार दुबई में रहते हैं। मंगलवार की देर शाम स्थानीय लोगों ने देखा कि घर के अंदर से तेज धुआं उठ रहा है। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। पड़ोसियों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद टाटा स्टील के दमकल वाहन और अग्निशमन विभाग की टीम भोके पर पहुंची।
दमकल विभाग की तत्परता बड़ी घटना टली....
दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर का अधिकतर सामान जलकर राख हो चुका था। अगर आग बुझाने में थोड़ी भी देरी होती, तो यह आग आसपास के अन्य मकानों तक भी फैल सकती थी। राहत टीम के अनुसार, शॉर्ट सर्किट ही आग लगने की वजह मानी जा रही है, हालाकि प्रशासन इस मामले की विस्तृत जांच कर रहा है।
आग लगने की खबर से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय निवासी आग की भयावहता देखकर सहम गए थे। समय रहते दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई. धतकीडीह में हुई इस आग ने एक बार फिर शॉर्ट सर्किट से होने वाले खतरों की ओर ध्यान खींचा है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों का नुकसान हो गया। प्रशासन इस मामले की जांच कर रहा है, और स्थानीय लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है ताकि इस तरह की घटनाओं को भविष्य में रोका जा सके।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.