JAMSHEDPUR : टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर चाकू से हमला, गले पर वार कर फरार हुए बदमाश.


Publish Date: Sun, 07 Jun 2026 10:49 AM (IST)


 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक ईंट-बालू कारोबारी पर बाइक सवार दो युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने कारोबारी के गले पर चाकू से वार कर उन्हें धमकाया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल कारोबारी ने टेल्को थाना पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस शिकायत दर्ज कर जांच में जुट गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, केबल टाउन निवासी सुजीत झा ईंट-बालू के कारोबार से जुड़े हुए हैं। शनिवार सुबह वह रोजाना की तरह अपने स्टॉक यार्ड पहुंचे थे। इसी दौरान बुलेट बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और बिना किसी कारण उनके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे।

सुजीत झा ने बताया कि युवकों ने उनसे कहा कि "तुम बहुत पैसा कमा रहे हो।" इसके बाद दोनों ने उन्हें पकड़ लिया और गले पर चाकू रखकर धमकाने लगे। विरोध करने पर चाकू उनके गले में लग गया, जिससे वह घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए. पीड़ित कारोबारी ने बताया कि वह दोनों युवकों को पहले से नहीं जानते हैं और उनका किसी से कोई विवाद भी नहीं है। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने उनसे किसी प्रकार की रंगदारी या पैसों की मांग नहीं की, बल्कि केवल धमकाकर चले गए।

घटना के बाद क्षेत्र के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। स्थानीय कारोबारियों ने पुलिस से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, सुजीत झा ने भी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. टेल्को थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है तथा हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.