JAMSHEDPUR : खनन, क़ृषि और आयकर विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से 9.50 लाख की ठगी, कदमा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए, आरोपी को धर दबोचा.... पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Wed, 03 Sep 2025 10:16 AM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी और जालसाजी का एक बड़ा मामला सामने आया है। वादिनी दीक्षा महतो के लिखित आवेदन के आधार पर कदमा थाना काण्ड संख्या-81/2025 दिनांक 01 सितंबर 2025 को मामला दर्ज किया गया। प्राथमिकी अभियुक्त प्रसन्जीत नाहा पिता प्रदीप नाहा, पता-रामनगर रोड नंबर-02 कदमा पर आरोप है कि उसने खनन विभाग, आयकर विभाग और कृषि विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर फर्जी नियुक्ति पत्र बनाकर कुल 9 लाख 50 हजार रुपये की ठगी की।

अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने अभियुक्त प्रसन्जीत नाहा को विधिवत गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह लंबे समय से युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर जालसाजी कर रहा था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने काण्ड में प्रयुक्त एक एचपी कंपनी का लैपटॉप, खनन एवं भूविज्ञान विभाग, कृषि विभाग, जीएसटी विभाग के फर्जी मुहर, कई फर्जी जॉब ऑफर लेटर और उम्मीदवारों के अंक पत्र बरामद कर जब्त किया।


पुलिस की जांच में यह भी सामने आई है कि प्रसन्जीत नाहा पूर्व में भी कई युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने का लालच देकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी कर चुका है। गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र 39 वर्ष है और उसका स्थायी पता जोरहट, असम बताया गया है। कदमा थाना पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस पूरे गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं। यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता का परिणाम है, जिससे एक बार फिर ऐसे फर्जीवाड़ों का पर्दाफाश हुआ है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.