JAMSHEDPUR : पशु चोरी के शक में जुगसलाई में बवाल, दो पक्षों में मारपीट के बाद पुलिस पर नारेबाजी, करीब 50 युवक पहुंचे कसाई मोहल्ला, स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने किया बल प्रयोग, फायरिंग की चर्चा को पुलिस ने बताया अफवाह


Publish Date: Sat, 05 Sep 2026 13:34 PM (IST)


 

जमशेदपुर : जुगसलाई के ईदगाह मैदान के आसपास शुक्रवार रात पशु चोरी के शक को लेकर अचानक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। पशु चोरी के संदेह में करीब 50 युवक कसाई मोहल्ला पहुंच गए, जहां कुछ लोगों के साथ विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई। सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को मौके से हटाया।

दो पशु चोरी होने के बाद बढ़ा शक.......

जानकारी के अनुसार, जुगसलाई के गद्दी मोहल्ला में कई लोग दूध के कारोबार से जुड़े हैं और उनके यहां पशुओं के खटाल हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि पिछले दो दिनों में दो पशुओं के चोरी होने की बात सामने आई है। काफी तलाश के बावजूद पशुओं का पता नहीं चलने पर कुछ लोगों को ईदगाह मैदान के समीप स्थित कसाई मोहल्ला के लोगों पर संदेह हुआ. इसी संदेह के बाद शुक्रवार रात करीब 10 बजे गद्दी मोहल्ला और शास्त्रीनगर के लगभग 50 युवक कसाई मोहल्ला पहुंच गए। वहां पहुंचने के बाद कुछ लोगों से कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।

पुलिस पहुंची तो शुरू हुई नारेबाजी.......

हंगामे की सूचना मिलने पर जुगसलाई थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद भीड़ शांत नहीं हुई। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और स्थानीय पुलिस पर दूसरे पक्ष से मिलीभगत का आरोप लगाया. स्थिति लगातार बिगड़ती देख पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग करते हुए भीड़ को तितर-बितर किया। इसके बाद इलाके में कुछ समय तक तनाव का माहौल बना रहा।

सीसीटीवी फुटेज होने का दावा......

गद्दी मोहल्ला के स्थानीय लोगों ने पशु चोरी की घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज होने का दावा किया है। उनका कहना है कि फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे मामले की जांच में मदद मिल सकती है. हालांकि, पशु चोरी की घटना और उसमें किसी व्यक्ति की संलिप्तता को लेकर अभी कोई निष्कर्ष सामने नहीं आया है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

फायरिंग की चर्चा, पुलिस ने किया खंडन......

हंगामे के दौरान पुलिस की ओर से तीन राउंड फायरिंग किए जाने की चर्चा भी इलाके में फैल गई। कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस पर फायरिंग करने का आरोप लगाया। हालांकि, पुलिस ने फायरिंग के आरोप को स्पष्ट रूप से खारिज किया है. पुलिस के अनुसार, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक बल का इस्तेमाल किया गया, लेकिन फायरिंग नहीं की गई।

एहतियातन पुलिस बल तैनात.....

घटना के बाद एहतियात के तौर पर ईदगाह मैदान और आसपास के इलाकों में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। साथ ही मारपीट और हंगामे में शामिल लोगों की पहचान के लिए उपलब्ध वीडियो और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई है। फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.