JAMSHEDPUR : बर्मामाइंस में युवक पर चापड़-चाकू से जानलेवा हमला, ईंट से भी किया वार, सिर और छाती में गंभीर चोट सदर अस्पताल में इलाजरत हालत नाजुक....


Publish Date: Sun, 30 Aug 2026 09:02 AM (IST)


 

जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैरेज कॉलोनी मुस्लिम बस्ती में मंगलवार की रात एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने से सनसनी फैल गई। आरोप है कि पांच युवकों ने 28 वर्षीय राजा मजदूर को घेरकर चाकू, चापड़ और ईंट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में राजा के सिर और छाती में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों और परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

कब्रिस्तान के पास घेरकर शुरू कर दी पिटाई......

परिजनों के अनुसार, राजा रात करीब नौ बजे के बाद घर से बाहर निकला था। कुछ दूर पहुंचने के बाद पांच युवकों ने उसे घेर लिया। इसके बाद बर्मामाइंस कब्रिस्तान के पास उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। आरोप है कि हमलावरों ने पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की और फिर चाकू, चापड़ तथा ईंट से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल राजा को देखकर स्थानीय लोगों और परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया।

बहन ने बताए दो आरोपियों के नाम.....

राजा की बहन के अनुसार, हमलावरों में बाबू और ऋत्विक नाम के युवक शामिल थे। हालांकि, हमले में शामिल अन्य युवकों की पहचान और उनकी भूमिका की जानकारी पुलिस जुटा रही है।

हमले की वजह अब भी रहस्य....

युवक पर हमला क्यों किया गया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना के बाद बर्मामाइंस पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश के साथ-साथ घटनास्थल और आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। हमले के पीछे पुरानी रंजिश, विवाद या कोई अन्य कारण है, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा. फिलहाल गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती राजा की हालत ने मामले को और गंभीर बना दिया है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.