JAMSHEDPUR : मुख्य आरोपी को पुलिस ने दबोचा, घायल मोहम्मद कैफ का टीएमएच में चल रहा इलाज, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए SIT की छापेमारी तेज....


Publish Date: Fri, 11 Sep 2026 15:15 PM (IST)


 

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2 में पुराने विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। दरवाजा धकेलकर मारपीट करने पहुंचे युवकों पर आरोप है कि इसी दौरान बीच-बचाव में पहुंचे एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना में मोहम्मद कैफ (24) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज टीएमएच अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, शास्त्रीनगर निवासी मोहम्मद कासिम (23) के घर पर पुराने विवाद को लेकर मोहम्मद दिलरेज (24), मोहम्मद दिलशान, जीसान (25) और मोहम्मद जसीम पहुंचे थे। आरोप है कि सभी दरवाजा धकेलकर कासिम के साथ मारपीट करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान कासिम का दोस्त मोहम्मद कैफ वहां पहुंच गया. आरोप है कि इसी दौरान विवाद बढ़ गया और मोहम्मद दिलरेज व उसके साथियों ने कैफ पर भारी धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में कैफ गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कदमा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मोहम्मद दिलरेज को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है। टीम संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस के अनुसार, इलाज के बाद घायल मोहम्मद कैफ थाना पहुंचा और मामले को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.