JAMSHEDPUR : बागबेड़ा के आनंदनगर में ठेला चालक छोटू पासवान पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर...


Publish Date: Sat, 29 Aug 2026 10:30 AM (IST)


 

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के आनंद नगर में शुक्रवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 10 से 15 युवकों ने ठेला चालक छोटू पासवान पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि हथियारों से लैस युवक उसके घर पहुंचे और छोटू को घर से खींचकर बाहर निकाला। इसके बाद उसके साथ जमकर मारपीट की गई और चापड़ से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे छोटू के एक साथी को भी नहीं बख्शा और उसके साथ भी मारपीट की। दोनों के लहूलुहान होने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक हंगामा और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

सदर अस्पताल से एमजीएम रेफर.....

घटना के बाद परिजन गंभीर रूप से घायल छोटू पासवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, छोटू की हालत गंभीर और चिंताजनक बनी हुई है. परिजनों का आरोप है कि छोटू घर में मौजूद था, तभी 10 से 15 युवक चापड़, पिस्तौल समेत अन्य हथियार लेकर पहुंचे। आरोपियों ने उसे घर से बाहर खींचा और हमला कर दिया।

हमले की वजह तलाश रही पुलिस.....

घटना की सूचना मिलते ही बागबेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान और हमले के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ठेला चलाने वाले छोटू पासवान से किसी की क्या दुश्मनी थी, जिसके चलते उस पर इस तरह हमला किया गया. फिलहाल पुलिस घटनास्थल और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की तैयारी की जा रही है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.