Jac 10th result : आज 12.30 बजे जारी होगा जैक बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट, जानिए स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट किस वेबसाइट पर देख सकते हैं.... पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Tue, 27 May 2025 10:37 AM (IST)


 

NEWS falsh: जैक बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट जारी करने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन रिजल्ट जारी करेंगे। जैक से मिली जानकारी के अनुसार जैक सभागार में दिन के 11.30 बजे वार्षिक माध्यमिक परीक्षा- 2025 का रिजल्ट जारी किया जाएगा। मौके पर स्कूली शिक्षा सचिव भी मौजूद रहेंगे।

बोर्ड की ओर से बताया गया है कि जैक कार्यालय से रिजल्ट जारी किए जाने के बाद स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट 12.30 बजे से देख सकेंगे। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट वेबसाइट jacresults.com और results.digilocker.gov.in पर प्राप्त कर सकते हैं।



मैट्रिक में कुल 4 लाख 33 हजार स्टूडेंट थे शामिल......

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से ली गई मैट्रिक की परीक्षा में कुल 4 लाख 33 हजार स्टूडेंट थे। मैट्रिक के 4,33,890 परीक्षार्थियों की परीक्षा 1297 केंद्रों पर ली गई थी। पहली पाली में 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मैट्रिक की परीक्षा हुई थी।

स्कूलों से मिलेगी मार्कशीट.....

रिजल्ट डिक्लेयर होने के बाद मार्कशीट स्कूलों को भेज दी जाएगी। स्कूल से स्टूडेंट्स अपनी ओरिजिनल मार्कशीट कलेक्ट कर सकेंगे। मार्कशीट में स्टूडेंट की पर्सनल डिटेल्स के साथ हर सब्जेक्ट में स्कोर किए मार्क्स और टोटल स्कोर देख सकेंगे। टोटल 500 मार्क्स में से 300 स्कोर करने वाले स्टूडेंट्स को फर्स्ट डिवीजन में पास माना जाएगा।

पास होने के लिए चाहिए 33% स्कोर जरूरी.....

क्लास 10 के स्टूडेंट्स को झारखंड बोर्ड परीक्षा 2025 में पास होने के लिए हर सब्जेक्ट में कम से कम 33% मार्क्स हासिल करना कम्पल्सरी है। ऑफिशियल रिजल्ट अनाउंस होने के बाद, जो स्टूडेंट्स किसी भी सब्जेक्ट में अपने स्कोर से नाखुश हैं, वो रि चेक के लिए फाइल या स्क्रूटनी के लिए अप्लाय कर सकते हैं। अगर स्टूडेंट क्लास 10 के मेन एग्जाम में एक या दो सब्जेक्ट में फेल हो जाते हैं, तो वे JAC मैट्रिक सप्लिमेंटरी एग्जाम के लिए अप्लाय कर सकते हैं।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.